नई दिल्ली :- दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अब स्थायी सरकारी आवास मिल गया है। उन्हें सिविल लाइंस स्थित राजनिवास मार्ग पर दो बंगलों को जोड़कर तैयार किया गया आवास आवंटित किया गया है। यह आवास न केवल उनके निजी निवास के रूप में उपयोग होगा बल्कि इसमें उनका कैंप कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत और पुनरुद्धार का काम शुरू कर दिया है। बंगलों की दीवारों की मरम्मत से लेकर रंगाई पुताई और सुरक्षा व्यवस्था को भी उच्च स्तरीय बनाया जा रहा है। यह आवास राजधानी के सबसे सुरक्षित और प्रमुख इलाकों में से एक में स्थित है और इसकी व्यवस्था पूरी तरह से मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के अनुरूप की जा रही है।
इस आवास में मुख्यमंत्री के लिए अलग से बैठक कक्ष जन सुनवाई कक्ष स्टाफ ऑफिस और सुरक्षा स्टाफ के लिए समुचित प्रबंध किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और मुख्यमंत्री यहां शिफ्ट हो जाएंगी।
रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद राजधानी में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों में तेज़ी आई है। उन्होंने जनता से सीधे संवाद स्थापित करने की कोशिश की है और नए आवास में इसी उद्देश्य से एक जन संपर्क केंद्र भी स्थापित करने की योजना है।
दिल्ली के नागरिकों को उम्मीद है कि इस नए पते से मुख्यमंत्री का कार्यालय और अधिक सक्रिय और प्रभावी रूप से कार्य करेगा। राजधानी की समस्याओं जैसे ट्रैफिक जल संकट और सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने अब तक कई बैठकें की हैं और नई योजनाओं पर काम भी शुरू किया है।
नया सरकारी आवास एक प्रतीक है नए नेतृत्व की दिशा और संकल्प का जहां से मुख्यमंत्री राजधानी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की योजनाओं को क्रियान्वित करेंगी। राजधानी को एक स्वच्छ सुरक्षित और स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में यह पहला कदम माना जा रहा है।
सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि नए मुख्यमंत्री आवास के लिए जरूरी संसाधनों की आपूर्ति समय पर हो ताकि सरकार की कार्यप्रणाली में कोई व्यवधान न आए। जनता को अब इस नए पते से नई उम्मीदें हैं जहां से नीतियां बनेंगी फैसले लिए जाएंगे और दिल्ली के विकास को नई गति मिलेगी।