सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत आज दिनांक 02.04.2025 को थाना ओबरा में एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की इस अभियान के दौरान, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और अन्य सवारी वाहनों की जांच की।
जांच के दौरान कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गईं जिनमें नंबर प्लेट सही न होना दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी बैठाना बिना हेलमेट वाहन चलाना और मोडिफाइड साइलेंसर/प्रेशर हॉर्न आदि शामिल थे इन अनियमितताओं के कारण, 13 ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों को सीज कर दिया गया जबकि 50 वाहनों का चालान किया गया।
इसके अलावा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सही तरीके से चलने के लिए हिदायत दी इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए भी काम किया। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी और उन्हें सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए प्रोत्साहित किया l
इस अभियान की सफलता के लिए सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और उनकी टीम को बधाई देनी चाहिए। यह अभियान न केवल यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने में मदद करेगा बल्कि सड़क पर सुरक्षा को भी बढ़ावा देगा।