बीजिंग (चीन) : HKU5-CoV-2 वायरस भी चमगादड़ों से ही मिला है। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि यह इंसानों में किसी दूसरे जानवरों के जरिए भी आ सकता है.ये मर्स वायरस की ही फैमिली से जुड़ा हुआ है।
नया वायरस COVID-19 वायरस से कैसे मिलता-जुलता है?
दुनिया भर में कई प्रकार के कोरोना वायरस जानवरों को संक्रमित करते हैं लेकिन हाल ही में खोजा गया वायरस भी जानवर से इंसान में फैलने की क्षमता रखता है ठीक उसी तरह जैसे COVID-19 फैलाने वाला वायरस था।
क्या नया कोरोना वायरस इंसानों में पाया गया है?
नहीं, इस नए कोरोना वायरस की पहचान अभी सिर्फ लैबोरेटरी परीक्षणों में हुई है और यह इंसानों में नहीं पाया गया है। इसलिए COVID-19 जैसी स्थिति बनने का तत्काल कोई खतरा नहीं है।
शोधकर्ताओं ने मंगलवार को Cell जर्नल में प्रकाशित एक शोधपत्र में कहा कि लैब में मिली यह जानकारी इस संभावना को बढ़ाती है कि यह नया चमगादड़ वायरस जानवरों से इंसानों में फैल सकता है।
वायरस के इंसानों में फैलने का खतरा
शोधकर्ताओं का कहना है कि हमने HKU5-CoV के एक अलग लिनेज (लिनेज-2) की खोज रिपोर्ट करते हैं जो ना केवल चमगादड़ से चमगादड़ बल्कि इंसान और दूसरे स्तनधारियों में भी आसानी से पहुंच सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जब वायरस को चमगादड़ के नमूनों से अलग किया गया तो यह मानव कोशिकाओं के साथ कृत्रिम रूप से विकसित कोशिकाओं को भी संक्रमित करता है।