दिल्ली एनसीआर : में जनवरी के मौसम में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और लोग परेशान हैं। कि आखिर अचानक इतनी गर्मी कैसे बढ़ गई। मौसम विभाग ने इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार बताया है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। ये इस सीजन के सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है।
डिजिटल डेस्क (नई दिल्ली।): दिल्ली एनसीआर में इस वक्त ठंड लगभग खत्म सी हो गई है। महीना जनवरी का चल रहा है, लेकिन लोगों को मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। ये इस सीजन के सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है।
पश्चिमी विक्षोभ है जिम्मेदार
सोमा सेन रॉय ने कहा कि तापमान में हो रही इस वृद्धि की वजह एक तेज पश्चिमी विक्षोभ का आना और दक्षिणी हवाओं का दिल्ली तक पहुंचना है। वहीं उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड बंगाल और उड़ीसा में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।