Dastak Hindustan

मकर संक्रांति 2025: पतंगों की ऊंची उड़ान और उत्सव की मिठास से महका आसमान

नई दिल्ली:- मकर संक्रांति का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। सर्दियों की धूप, तिल-गुड़ की मिठास और आसमान में रंगीन पतंगों के साथ यह पर्व विशेष रूप से नई दिल्ली में मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति को उत्तरायणी भी कहा जाता है और इसे हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना गया है।

मकर संक्रांति पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और दक्षिणायन से उत्तरायन हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सूर्य देव को तिल-गुड़ का भोग लगाने और गरीबों को दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस अवसर पर नई दिल्ली के मंदिरों और घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। यमुना घाट पर श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

नई दिल्ली के विभिन्न इलाकों में मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी का खास आयोजन किया गया। सुबह से ही बच्चो और युवाओं ने अपनी छतों पर चढ़कर पतंग उड़ाई। वो काटा की गूंज पूरे इलाके में सुनाई दी। दिल्ली के प्रमुख स्थानों जैसे इंडिया गेट और कनॉट प्लेस पर भी पतंग उत्सव आयोजित किया गया।

तिल-गुड़ की मिठास

मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ के लड्डू और गजक का विशेष महत्व है। नई दिल्ली की मिठाई की दुकानों पर इन पारंपरिक मिठाइयों की खरीदारी के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों का मानना है कि तिल गुड़ खाओ और मीठा-मीठा बोलो की परंपरा रिश्तों में मिठास घोलती है।

दान और पुण्य का दिन

नई दिल्ली के प्रमुख गुरुद्वारों, मंदिरों और NGO में इस दिन विशेष भोजन और दान-पुण्य का आयोजन किया गया। कई सामाजिक संस्थाओं ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल, भोजन और मिठाइयां बांटीं।

शुभकामनाएं

• इस मकर संक्रांति पर लोग अपने प्रियजनों को संदेशों और शुभकामनाओं के जरिए त्योहार की बधाई दे रहे हैं।

• पतंगों की तरह आपके सपने भी ऊंची उड़ान भरें। मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।

• तिल और गुड़ की मिठास से आपका जीवन खुशहाल हो। हैप्पी मकर संक्रांति।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *