नई दिल्ली:- देश में दिवाली के बाद अब छठ पर्व की तैयारी जोरशोर से चल रही है। कई राज्यों में छठ पूजा को लेकर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। छठ पूजा पर सुबह और शाम को सूर्य अर्घ्य कब दिए जाएंगे? इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने टाइमिंग की एक लिस्ट जारी की है। यहां देखें सबकुछ।
कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को छठ का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व चार दिनों का होता है जिसमें 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखा जाता है। इस महापर्व में छठ मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। तीसरे दिन 7 नवंबर को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिए जाएंगे और 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन हो जाएगा।
IMD ने जारी की टाइमिंग
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लोक आस्था के पर्व छठ पर सभी के जीवन में सुख समृद्धि की मंगल कामना की। साथ ही आईएमडी ने एक लिस्ट भी जारी की जिसमें शहरों के हिसाब से शाम और सुबह को सूर्य अर्घ्य देने की टाइमिंग बताई गई है।
जानें अर्घ्य की क्या है टाइमिंग?
राज्य संध्याकाल का समय (7 नवंबर) सूर्यादय का समय (8 नवंबर)
गुवाहाटी 4.38 सायं 5.37 प्रात:
कोलकाता 4.56 सायं 5.45 प्रात:
पटना 5.05 सायं 6.02 प्रात:
लखनऊ 5.20 सायं 6.21 प्रात:
दिल्ली 5.32 सायं 6.38 प्रात:
चंडीगढ़ 5.31 सायं 6.42 प्रात:
नागपुर 5.35 सायं 6.20 प्रात:
मुंबई 6.03 सायं 6.42 प्रात:
बेंगलुरु 5.51 सायं 6. 15 प्रात:
चेन्नई 5.41 सायं 6.05 प्रात:
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114