Dastak Hindustan

PM भाषा बिगाड़ रहे हैं वादे नहीं निभाए इसलिए बदली भाषा ,लाल टोपी वाले बयान पर अखिलेश यादव

नई दिल्ली:- समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लाल टोपी’ वाले बयान पर पलटवार किया है| अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषा बिगाड़ रहे हैं|क्योंकि उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए | इसलिए उन्हें भाषा बदलनी पड़ी है| अखिलेश यादव ने कहा कि ये लाल रंग इमोशन का रंग है| लाल रंग क्रान्ति का प्रतीक है| लाल रंग बदलाव का प्रतीक है| वो जानते हैं |इस बार यूपी में बदलाव होने जा रहा है| ये एक रंगी लोग भावनाएं नहीं समझ सकते|PMO के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ‘लाल टोपी’ वाला बयान शेयर करने पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार का क्या स्तर है? ये पॉलिटिकल भाषा हो सकती है| सरकार की नहीं सरकारी अकाउंट से इन बातों को कहा जाए तो इसे क्या कहें| तो सरकार और बीजेपी एक कैसे हो सकती है|

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *