Dastak Hindustan

पेड़ लगाओ पेड़ बचाओं महाअभियान- 2024 के तहत किया गया वृहद वृक्षारोपण

विवेक मिश्रा की स्पेशल रिपोर्ट 

  सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- सोनभद्र में आज दिनांक 20.07.2024 को #वन_महोत्सव थीम *’एक पेड़ मां के नाम’* के क्रम में वृहद वृक्षारोपण जन अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, जिलाधिकारी , बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिहं द्वारा एवं जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्तिगण द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राममनोहर सिंह समाधि स्थल, ग्रा0 छतेहरी, ब्लाक चतरा एवं सर्किट हाउस में वृक्षारोपण किया गया।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना ओबरा अन्तर्गत तथा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी/शाखा प्रभारी के द्वारा थाना/चौकी/शाखा में नियुक्त कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देना है। खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल अशोक कुमार सिंह राज्य संवर्धन समूह इकाई के विनोद कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौरभ सिंह ने वृक्षारोपण किया प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में प्रधानाध्यापक कांता प्रसाद के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य एवं उप जिला अधिकारी राजेश कुमार सिंह कोतवाल घोरावल कमलेश पाल एवं विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य इत्यादि लोगों ने एक वृक्ष मां के समान अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करते हुए यह संदेश दिया जब तक वृक्ष जीवित रहेंगे किसी को भी प्राण वायु अर्थात ऑक्सीजन की कमी नहीं होने पाएगा।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *