नई दिल्ली:- पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर AAP की जीत पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, “आम आदमी पार्टी को वरदान मिला है कि जो भी आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, जनता उसे चुनाव में बुरी तरह हराएगी और उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। जो भी आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होगा, उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। आम आदमी पार्टी एक परिवार है, सभी को एक साथ रहना चाहिए। संकट के समय हमें एक साथ रहना चाहिए, हम बड़ी से बड़ी लड़ाई भी जीतेंगे। मैं पंजाब के मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं।”
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जालंधर वेस्ट सीट उपचुनाव परिणाम पर कहा, “यह लोकतंत्र की खूबसूरती है। एक उम्मीदवार ने 2022 में AAP से चुनाव लड़ा और जीता लेकिन उसने अपनी मां समान पार्टी को धोखा दिया और भाजपा में चला गया। भाजपा से जब वह चुनाव लड़ रहा है तो वह तीसरे नंबर पर हैं और बहुत पीछे हैं। जनता ने सबक सिखाया है, जनता धोखा देने वालों के साथ नहीं जाती। जनता का विश्वास पंजाब सरकार के साथ है, उन्हें भगवंत मान का काम पसंद आ रहा है।”
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114