Dastak Hindustan

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, योगी सरकार ने चुनाव के लिए स्पेशल टीम गठित की

उत्तर प्रदेश:- लोकसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सियासी जंग तेज है। कुल 10 में 9 सीटें पर सांसद चुने जाने की वजह से खाली हैं। इसलिए राज्य में उपचुनाव होने है। जिसे लेकर राज्य की दोनों पार्टी तैयारी में जुटी हुई है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) की सीधी टक्कर है। उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव ने वर्तमान की सत्ताधारी पार्टी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

 

 

भारतीय जनता पार्टी यानी उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। योगी सरकार राज्य में होने वाले चुनाव के लिए स्पेशल टीम गठित की है। जो अपनी सारी ताकत उपचुनाव झोंक देंगे बता दें कि डबल इंजन वाली सरकार उत्तर प्रदेश में 80 सीटें में से भाजपा को केवल 33 सीटें कमल खिला पाई थीजबकी उसकी सहयोगी आरएलडी ने दो और अपना दल ने एक सीट जीती है। समाजवादी पार्टी ने राज्य में 37 और इंडिया गठबंधन में ही शामिल कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है।

 

राज्य में जिन 10 विधानसभा सीटें पर उपचुनाव होने है। जिसमें से 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 5 सीटे पर जीत हासिल की थी। तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और एक सीट उसके सहयोगी दल निषाद पार्टी और आरएलडी ने जीत हासिल की थी।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *