लखनऊ :- इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट से बिना 18 यात्रियों को लिए रवाना हो गई। देहरादून से वाराणसी जा रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
देहरादून से लखनऊ पहुंचकर कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रियों को आगे वाराणसी जाना था। यात्रियों को लेकर देहरादून से लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट पहुंची। लेकिन कनेक्टिंग फ्लाइट लखनऊ से वाराणसी के लिए टाइम पर रवाना कर दी गई। लखनऊ में यात्रियों को उतरने के बाद इसका पता लगा। जिसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया।
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पिछले साल 5 अगस्त को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जब यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया था। यात्रियों को पता लगा था कि उनको छोड़कर फ्लाइट उड़ चुकी है। मुंबई से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए बोर्डिंग काउंटर पर चेक इन लगेज का काम मैनुअल किए जाने के कारण लोगों को परेशानी हुई थी। इंडिगो एयरलाइन में अचानक गड़बड़ी से ऐसा हुआ था।
देरी के कारण दो फ्लाइटें रवाना हो गई थीं। उनके यात्री एयरपोर्ट पर ही रह गए। बाद में इन यात्रियों को बताया गया था कि सॉफ्टवेयर में खराबी के कारण उनको असुविधाओं का सामना करना पड़ा है। जिन लोगों के पास कम सामान था, उनकी फ्लाइट मिस नहीं हुई थी। लेकिन जिन लोगों के पास अधिक सामान था, उनको चेकिंग के कारण काफी देर रुकना पड़ा था।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें