लोकसभा चुनाव:- सुबह 11 बजे तक 23.66 फीसदी मतदान हुआ। मतदान जारी है।
देश के 8 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक 23.66 फीसदी वोटिंग हुई है।
राज्यों में सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत-
बिहार – 21.11 फीसदी
जम्मू कश्मीर – 21.37 फीसदी
झारखंड – 26.18 फीसदी
लद्दाख – 27.87 फीसदी
महाराष्ट्र – 15.93 फीसदी
ओडिशा – 21.07 फीसदी
उत्तर प्रदेश – 27.76 फीसदी
पश्चिम बंगाल – 32.70 फीसदी