वनप्लस यूजर्स के लिए OxygenOS 14 आधारित एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम उपलब्ध होना शुरू हो गया है। इसमें अपग्रेड के तौर पर कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। नए अपडेट में लॉक स्क्रीन शॉर्टकट पहले से बेहतर हैं।
इसमें वनप्लस ने पहली बार परफॉर्मेंस के लिए ट्रिनिटी इंजन पेश किया है। कंपनी का दावा है कि कंपनी का ट्रिनिटी इंजन यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने का काम करता है। यहां हम आपको उन डिवाइसेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए नया अपडेट रोल आउट किया गया है।
OxygenOS 14 की खास बातें
ट्रिनिटी इंजन: वनप्लस के नए अपडेट में ट्रिनिटी इंजन पेश किया गया है। यह इंजन हैवी टास्किंग, गेमिंग और कैमरा ऐप्स के लिए काम करता है। इसमें यूजर्स को मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। कंपनी ने इसे एडवांस परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन ऑपरेटिंग सिस्टम बताया है। OxygenOS 14 मिलने के बाद बिजली की खपत और परफॉर्मेंस को बढ़ावा मिला है।
फाइल डॉक: बिल्कुल नए फीचर के तौर पर नए अपडेट में फाइल डॉक फीचर जोड़ा गया है। यह ऐसे यूजर्स के लिए खास है जो कई ऐप्स के जरिए फाइल शेयर करते हैं। इसमें यूजर्स को डॉक में ही कुछ भी कॉपी करने की सुविधा मिलती है।
स्मार्ट कटआउट: सैमसंग, शाओमी और अन्य फोन में स्मार्ट कटआउट फीचर दूसरे नाम से दिया जाता है। लेकिन अब वनप्लस ने भी इसे नए अपडेट देना शुरू कर दिया है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी सब्जेक्ट पर देर तक प्रेस करना होगा और एक खास कटआउट निकल आएगा।
लॉक स्क्रीन शॉर्टकट: नए अपडेट में लॉकस्क्रीन शॉर्टकट जोड़े गए हैं। इसमें दो अतिरिक्त शॉर्टकट जोड़े गए हैं। उपयोगकर्ता इस थीम को लॉक स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं।
इन डिवाइसेज को मिला अपडेट
वनप्लस ओपन
वनप्लस पैड
वनप्लस 12
वनप्लस 12आर
वनप्लस 11
वनप्लस 11आर
वनप्लस 10 प्रो
वनप्लस 10आर
वनप्लस 10T
वनप्लस 9
वनप्लस 9 प्रो
वनप्लस 9आर
वनप्लस 9आरटी
वनप्लस 8T
वनप्लस नॉर्ड 3
वनप्लस नॉर्ड 2टी
वनप्लस नॉर्ड N30 SE
वनप्लस नॉर्ड N30
वनप्लस नॉर्ड N20 SE
वनप्लस नॉर्ड N20
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी
वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी
कैसे अपडेट करें
नए अपडेट की जांच करने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स पर जाएं, फिर सिस्टम और सिस्टम अपडेट पर जाएं। अब यहां चेक फॉर अपडेट्स पर क्लिक करें। अगर कोई नया अपडेट है तो आप उसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें