मुम्बई:- अनुष्का आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। अनुष्का शर्मा एक आर्मी परिवार से हैं।
आपकी पसंदीदा अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शुरू में पत्रकार बनना चाहती थीं। इसके साथ ही उन्हें मॉडलिंग में भी रुचि थी। उन्हें अपना पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट किस्मत से मिला। 2007 में अनुष्का को अपने करियर का पहला ब्रेक मिला। इसी दौरान उन्हें लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए मॉडलिंग करने का मौका मिला।अनुष्का शर्मा ने मॉडलिंग के लिए दिल्ली को चुना। इसके लिए वह राजधानी में शिफ्ट हो गईं। अनुष्का ने अपने मॉडलिंग करियर को केवल एक साल दिया, जिसके बाद वह एक बड़े बजट की फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च हुईं। इसी दौरान उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला।
उनकी पहली फिल्म 2008 में रिलीज हुई ‘रब ने बना दी जोड़ी’ थी। उस दौरान दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। इस फिल्म में अनुष्का ने अपनी एक्टिंग से खूब वाहवाही लूटी।पहली फिल्म के हिट होने के बाद अनुष्का को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। वर्ष 2010 में अनुष्का की दो फिल्में बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात प्रदर्शित हुईं। जिसमें अनुष्का ने शानदार काम किया था। जिसके बाद अनिष्का की गिनती टॉप एक्ट्रेस में होने लगी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें