Dastak Hindustan

धनंजय सिंह को मिली जमानत, कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से किया इनकार

जौनपुर (उत्तर प्रदेश):-  इलाहाबाद हाई कोर्ट से धनंजय सिंह को बड़ी राहत मिल गई है। उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया है। वहीं इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सजा पर रोक नहीं लगाए जाने से धनंजय सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्हें रंगदारी मांगने के मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई है।

तभी से वे जौनपुर जेल में बंद थे। आज शनिवार को उन्हें बरेली जेल ट्रांसफर किया गया। इस पर विवाद गहराया हुआ था। इसी बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। आप को बता दे कि धनंजय सिंह की आर से हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की गई थी। साथ ही, सजा पर भी रोक लगाए जाने की मांग की गई थी।

धनंजय सिंह की रंगदारी मामले में 7 साल की सजा पर रोक लगाने की भी गुहार को हाई कोर्ट ने नामंजूर कर दिया। हाई कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। 7 साल की सजा होने के कारण धनंजय सिंह लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ पाएंगे।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *