दिल्ली: राष्ट्रपति मुर्मू ने आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जयनायक कर्पूरी ठाकुर को “भारत रत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नीतीश कुमार सहित कई दिग्गज मौजूद रहे।
भारत रत्न 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दो पूर्व प्रधानमंत्रियों (मरणोपरांत) और अनुभवी बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत पांच प्रतिष्ठित हस्तियों को “भारत रत्न” से सम्मानित किया । वहीं,राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जयनायक कर्पूरी ठाकुर को “भारत रत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।
इनको किया गया सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि मंत्री एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे सीएम जयनायक कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” मरणोपरांत प्रदान किया।
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें