Dastak Hindustan

नरसिम्हा राव, कर्पूरी ठाकुर समेत 4 को किया गया भारत रत्न से सम्मानित

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भारत रत्न सम्मान समारोह में पूर्व पीएम नरसिम्हा राव,बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर,कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथ और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को प्रदान किये गए “भारत रत्न पुरस्कार” को चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को प्रदान किये गए “भारत रत्न पुरस्कार” को एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया। इसी प्रकार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) को प्रदान किये गए “भारत रत्न पुरस्कार” को उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने और राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को प्रदान किये गए भारत रत्न पुरस्कार को उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,विदेश मंत्री एस जयशंकर,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार,नेता रामनाथ ठाकुर और रालोद प्रमुख जयंत सिंह समेत वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। गौरतलब है कि,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 फ़रवरी 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह,पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का एलान किया था।

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *