Dastak Hindustan

चुनाव आयोग ने लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की

नई दिल्ली:-  चुनाव आयोग ने लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।”

इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं। हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं। हमारे पास कुल 96.8 करोड़ मतदाता हैं।

85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं। हमारे पास 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं। 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।

देश मे 7 चरणों मे चुनाव होंगे

पहला चरण वोटिंग- 19 अप्रैल

दूसरा चरण वोटिंग- 26 अप्रैल

तीसरा चरण वोटिंग- 7 मई

चौथा चरण वोटिंग- 13 मई

पांचवा चरण वोटिंग- 20 मई

छठा चरण वोटिंग- 25 मई

सातवां चरण वोटिंग- 1 जून

4 जून को आएगा फ़ैसला

 

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *