Dastak Hindustan

भाजपा अस्तित्व के संकट का सामना कर रही- प्रियांक खड़गे

बेंगलुरू (कर्नाटक):- भाजपा के विरोध पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, “भाजपा अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है, उन्हें कुछ न कुछ चाहिए। JD(S) के साथ राज्यसभा के लिए उनका संयुक्त उम्मीदवार बुरी तरह विफल रहा, उन्होंने अपना वोट भी ट्रांसफर नहीं किया, जिससे पता चलता है कि गठबंधन ठीक से काम नहीं कर रहा है। ये पहली बार नहीं है जब ये ऐसा कर रहे हैं, जेएनयू से लेकर अब तक ये ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की बात करते रहे हैं, दस साल हो गए हैं। खुद गृहमंत्री अमित शाह ने सदन (संसद) के पटल पर बताया कि ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ नाम की कोई चीज नहीं है। इस बार भी हम कह रहे हैं कि राष्ट्र-विरोधियों को बचाने का कोई सवाल ही नहीं है। आधिकारिक रिपोर्ट आने दीजिए जो जल्द ही आने वाली है।”

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा, “कांग्रेस ने राज्य पर शासन करने के लिए सभी नैतिकता खो दी है। वे विधान सौधा के अंदर पाक समर्थक नारे लगाने की इजाजत दे रहे हैं। यह इस देश की सुरक्षा और लोकतंत्र के लिए ख़तरा है, फिर भी वे कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसके खिलाफ हैं, इसीलिए हमने इसका विरोध किया।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *