Dastak Hindustan

गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक साइड स्लैब गिरने से व्यक्ति हुआ घायल

नई दिल्ली:-  गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक साइड स्लैब गिरा। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार घटना में घायल एक व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो स्टाफ मौके पर मौजूद हैं। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट के मुताबिक, घटना में केस दर्ज कर लिया गया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के DCP जॉय टिर्की ने कहा, “मेट्रो स्टेशन के ईस्टर्न वॉल का एक हिस्सा नीचे गिर गया है। 5 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। ट्रेफिक को रोक दिया गया है। हम FIR दर्ज़ कर मामले की जांच करेंगे।”

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक, गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर चलती मेट्रो लाइन का एक साइड स्लैब ढह गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *