राउरकेला (ओडिशा):- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ओडिशा पहुंच चुकी है। यहां पर पहुंचने के बाद राहुल सबसे पहले सुंदरगढ़ जिले के वेदव्यास धाम में दर्शन किए। यहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस मंदिर की गुफा को वह स्थान माना जाता है जहां ऋषि और कवि वेद व्यास जी ने महाभारत की रचना की थी।
देश में जिस तरह से नफरत फैलाई जा रही है, उसके खिलाफ पिछले साल हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली। भारत जोड़ो यात्रा में काफी लोगों ने कहा कि अब आपको पूर्व से पश्चिम की ओर भी यात्रा निकालनी चाहिए। इसलिए हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की है और आज हम ओडिशा में हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठा नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 22वें दिन हम बोकारो में थे और आज 25वें दिन पश्चिमी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में हैं। राउरकेला स्टील प्लांट भारत के इस्पात के क्षेत्र में औद्योगीकरण के मामले में सबसे पहले मील के पत्थरों में से एक है, जो 1950 के दशक में शुरू हुआ था। राउरकेला स्टील प्लांट को पश्चिम जर्मनी और ऑस्ट्रिया की सहायता से लगभग 65 साल पहले चालू किया गया था। यहां स्टील बनाने के लिए नवीनतम और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल शुरू हुआ।’