Dastak Hindustan

अयोध्या में कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी हुई कम

अयोध्या (उत्तर प्रदेश):- अयोध्या में घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे विजिबिलिटी 50 मीटर थी। शून्य से 50 मीटर के बीच विजिबिलिटी होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच ‘हल्का’ माना जाता है।

कोल्ड डे’ वो होता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम या उसके बराबर होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री कम होता है। ‘गंभीर ठंडा दिन’ वो होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा नीचे होता है।

वहीं अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा, “यहां भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। कल भी 3 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए हैं। हम सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा रहे हैं। प्रशासन द्वारा भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।”

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *