Dastak Hindustan

दिल्ली में कपकपाती ठंड का कहर जारी, येलो अलर्ट हुआ जारी

नई दिल्ली:- राजधानी दिल्ली में कपकपाती ठंड का कहर जारी है। मंगलवार सुबह से ही शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है। वहीं सोमवर दोपहर को धूप निकलने से लोगों को थोड़ा राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि ठंड का दौर अभी जारी रहेगा।

हवा में नमी का स्तर 91 प्रतिशत तक बना रहेगा और हवा 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। दिल्ली में सुबह 7 बजे का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। फरीदाबाद में 7 डिग्री, गाजियाबाद में 7 डिग्री, गुरुग्राम में 8 डिग्री, ग्रेटर नोएडा में 7 डिग्री और नोएडा में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 रिकॉर्ड किया गया।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *