Dastak Hindustan

उत्तर त्रिपुरा को दक्षिण त्रिपुरा से जोड़ने का प्रयास- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

दिल्ली:- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “…सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुड़े निर्णय लिए गए हैं जो त्रिपुरा और असम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।  खोवाई से हरिना तक सड़क बनाने के काम को मंजूरी दी गई है। 20,487 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 25 महीने में इस काम को पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर असम और त्रिपुरा के बीच में परिवहन और सुगम हो जाएगा। ये उत्तर त्रिपुरा को दक्षिण त्रिपुरा से जोड़ने का प्रयास है। ”

बिहार में दीघा से सोनपुर जिले के बीच गंगा नदी पर 6 लेन केबल ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। इसे 42 महीने में पूरा किया जाएगा और इसे बनाने में 3,064 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बड़ी बात ये है कि इस पुल के नीचे से बड़े जहाज भी आसानी से आ जा सकेंगे।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *