नई दिल्ली :- कारों की डिमांड देश के अंदर बढ़ती जा रही है। हालांकि, पिछले महीने कंपनी की मामूली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। नवंबर में उसकी सेल्स 1.73% घटकर 74,172 यूनिट रह गई। जबकि नवंबर 2022 में कुल ग्लोबल बिक्री 75,478 यूनिट रही थी। टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पिछले महीने उसकी कुल घरेलू बिक्री 72,647 यूनिट रही। जो नवंबर 2022 में 73,467 यूनिट थी। इसमें 1% की गिरावट दर्ज हुई।
कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) समेत पैसेंजरी व्हीकल (PV) की कुल बिक्री भी नवंबर 2023 के दौरान सालाना आधार पर 1% घटकर 46,143 यूनिट रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 46,425 यूनिट थी। डोमेस्टिक बाजार में EV समेत PV की बिक्री पिछले महीने 46,068 यूनिट रही, जो नवंबर 2022 में 46,037 यूनिट थी। वहीं, पैसेंजर व्हीकल का एक्सपोर्ट पिछले महीने सिर्फ 75 यूनिट रहा, जो नवंबर 2022 में 388 यूनिट था। यानी इसे 81% की ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा।
टाटा मोटर्स ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर फोकस करते हुए घरेलू और निर्यात बिक्री के आंकड़ों को मिलाकर 4,761 इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बेचे। जिसके चलते उसे 7% की ईयरली ग्रोथ मिली। पिछले साल नवंबर के दौरान कंपनी ने 4,451 ईवी बेची थीं। टाटा के पोर्टफोलियो में तीन इलेक्ट्रिक कार टियागो EV, टिगोर EV और नेक्सन EV है। कंपनी के अनुसार, नवंबर 2023 में उसके कमर्शियल व्हीकल (CV) की कुल बिक्री 4%घटकर 28,029 यूनिट रही। ये पिछले साल के नवंबर 22 में 29,053 यूनिट थी।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114