Dastak Hindustan

झारखंड एटीएस ने दो आईएसआईएस आतंकियों को किया गिरफ्तार

रांची (झारखंड):- झारखंड में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले से दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आतंकियों में आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम शामिल हैं। मोहम्मद नसीम हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी हजारीबाग से की गई है।

दूसरा आतंकी मो. आरिज हसनैन झारखंड के गोड्डा जिले के रहमत नगर का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी गोड्डा से की गई है।

मिली गुप्त सूचना

एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले में आईएसआईएस मॉड्यूल को ऑपरेट किया जा रहा है। इसी सूचना पर झारखंड एटीएस ने हजारीबाग और गोड्डा में छापेमारी की। इस दौरान एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार किया। एटीएस दोनों से पूछताछ कर रही है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *