Dastak Hindustan

6 साल पहले यूपी के लोग अपनी पहचान छिपाते थे- मुख्यमंत्री योगी

अजयगढ़ (मध्य प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “6 साल पहले यूपी के लोग अपनी पहचान छिपाते थे कोई नहीं बताता था कि वो उत्तर प्रदेश से है क्योंकि उस समय यूपी का मतलब ऐसा राज्य था जहां कर्फ्यू लगता था।

अराजकता, माफिया राज था, गुंडागर्दी थी लेकिन आज हर कोई कहता है कि मैं उत्तर प्रदेश का निवासी हूं क्योंकि अब प्रदेश की पहचान कर्फ्यू, माफिया,गुंडागर्दी से नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश की पहचान प्रभु राम, मां गंगा से है और झांसी लक्ष्मी बाई से है।आज प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होकर नई पहचान बना रहा है।”

कांग्रेस समस्या का नाम है। आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन है। कल आपने देखा होगा राहुल गांधी केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए गए थे। पार्टी उनकी मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रही है और राहुल गांधी तय कर चुके हैं कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में नहीं आने वाली है इसलिए वो पहले ही धाम की यात्रा पर निकल गए हैं।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *