ठाणे (महाराष्ट्र):- महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी इलाके में मंगलवार को एक कपास के गोदाम में आग लग गई। आग लगने की घटना की जानकारी दमकल विभाग को फोन कर दी गई। दमकल विभाग को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
लेकिन अंदर दो लोगों के फंसे होने से उनकी जान चली गई। हादसे के बाद ठाणे नगर निगम के अनुसार हादसे में दो लोगों की जान है। हालांकि आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग रात करीब 8 बजे लगी।
मृतकों की पहचान शकुंतला रवि राजभर और उनके बेटे प्रिंस रवि राजभर के रूप में की गई और उनके शव जले हुए ढांचे से बरामद किए गए।
आपदा प्रबंधन सेल अधिकारी साकिब खरबे ने बताया कि महिला गोदाम में काम करती थी और आग लगने पर वह सबसे पहले इमारत से बाहर भागी। उन्होंने बताया, लेकिन जब उसे पता चला कि बच्चा अंदर है, तो वह वापस अंदर चली गई और फंस गई।