महाराष्ट्र (मुंबई):- टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी नहीं रहे। 23 अक्टूबर को बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया। बेदी के निधन की खबर सामने आने के बाद चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई अभिनेता अंगद बेदी के पिता होने के नाते हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स बिशन सिंह बेदी के निधन पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं इस बीच टाइगर 3 एक्टर सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर बिशन सिंह बेदी के निधन पर दुख जताया है।
बिशन सिंह बेदी की मौत को लेकर सलमान खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ताजा ट्वीट किया है। इस ट्वीट में भाईजान ने लिखा है मेरे प्यारे भाई अंगद तुम्हारे पिता के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं वह कितने महान गेंदबाज और इंसान थे। हम सभी उनका एक परिवार की तरह सम्मान और प्यार करते थे भगवान शांति दें उसकी आत्मा को
अब आप बेदी परिवार के मुखिया हैंभगवान मुखिया को देखकर ही मुखियापन देते हैं। आपके पिता एक महान इंसान थे भाई। इस तरह सलमान खान ने बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सलमान ने भी अंगद को अपनी तरफ से सांत्वना दी है और इस मुश्किल घड़ी में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी है।
टाइगर 3 फिल्म अभिनेता सलमान खान के अलावा कई बॉलीवुड फिल्म कलाकारों ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर दुख जताया है। इनमें हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार और जवान फिल्म अभिनेता शाहरुख खान सुनील शेट्टी संजय दत्त और सतीश शाह जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। यह स्वाभाविक भी है क्योंकि बिशन सिंह बेदी ने अपने शानदार खेल से भारतीय क्रिकेट में जो योगदान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114