वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की साफ-सफाई में झाड़ू की अहम भूमिका होती है। पुराणों में बताया गया है देवी लक्ष्मी झाड़ू में वास करती हैं। इसलिए वास्तु में झाड़ू से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। इनमें से कई बातें शास्त्रों में लिखी होती हैं और कई को हम मान्यताओं के आधार पर मानते चले आते हैं। ये मान्यताएं हमारे बुजुर्गों से हमारे पास आती है फिर हम से आने वाली पीढ़ी में जाती है। ये पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है।
आइए आपको बताते हैं झाड़ू से जुड़ी कुछ अहम वास्तु टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाकर आप भी अपने घर में सुख-शांति ला सकते हैं और अपनी आर्थिक दशा सुधार सकते हैं।
कई बार हम रात को घर में झाड़ू लगा रहे होते हैं तो घर के बुजुर्ग हमें डांट देते हैं और कहते हैं कि रात को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए इससे धन की हानि होती है। चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है और रात को झाड़ू लगाने से और क्या क्या हानि हो सकती है साथ ही यह भी जानेंगे कि शास्त्रों में झाड़ू लगाने का सही समय क्या बताया गया है।
रात को झाड़ू लगाने से बुजुर्ग इसलिए मना करते हैं कि कोई घर की चीज जमीन पर गिरी हो तो रात को झाड़ू लगाते समय हम उस चीज को नहीं देख पाते और उससे ये होता है कि झाड़ू लगाने के साथ-साथ वह चीज भी बाहर चली जाती है। दूसरी वजह धर्म से जुड़ी हुई है। ऐसा माना गया है कि अगर रात को झाड़ू लगाते हैं तो धन की देवी माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।
वास्तु शास्त्रों की मानें तो रात को झाड़ू लगाने और कचड़ा जमा करने से होती हुई तरक्की रुक सकती है। साथ ही माँ लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है जिससे धन की हानि हो सकती है। यह भी कहा गया है कि शाम को झाड़ू लगाने से घर की पॉजिटिव एनर्जी भी बाहर चली जाती है।
शास्त्रों में कहा गया है कि पूरे दिन भर में चार समय झाड़ू लगा सकते हैं। कोशिश यह करें कि सुबह- सुबह ही झाड़ू लगाएं और अगर शाम को लगाना भी है तो ढले शाम झाड़ू न लगाएं। सूरज डूबने से पहले ही घर की साफ-सफाई कर लें।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114