Dastak Hindustan

रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश दौरे के बारे में कहा- शानदार रहा दौरा

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- तमिल फिल्म के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर को लेकर प्रोमोशन में जुटे हुए हैं। अभिनेता रजनीकांत से लखनऊ आने के उनके अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “बहुत बढ़िया।”

उनसे अयोध्या में राम मंदिर के उनके दौरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनका दौरा बेहद शानदार रहा।

राज्य के कई राजनीतिक नेताओं के साथ अपनी बैठकों के बारे में उन्होंने(रजनीकांत) ने कहा, ”यह अच्छा था।”

उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल से मुलाकात की। रजनीकांत राज्यपाल के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या का भी दौरा किया। रजनीकांत अपनी नई फिल्म जेलर की रिलीज के बाद आध्यात्मिक प्रवास पर हैं। फिल्म के रिलीज के बाद ही रजनीकांत हिमाचल चले गए थे जिसके बाद वो फिलहाल यूपी में हैं।

इससे पहले रजनीकांत झारखंड में रजरप्पा मंदिर पहुंचे। रजनीकांत ने अपने झारखंड दौरे पर कहा, “बहुत बढ़िया लगा…” उन्होंने गुरुवार को रांची के योगदा आश्रम में एक घंटे ध्यान किया और रजरप्पा मंदिर में भी दर्शन किए।

इससे एक दिन पहले रजनीकांत ने उत्तराखंड से यहां पहुंचने पर राजभवन में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन संग भी मुलाकात की थी। मालूम हो, थलाइवा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज ‘जेलर’ को लेकर चर्चा में हैं।

रजनीकांत परमहंस योगानंद के शिष्य हैं और उन्होंने अपने गुरु के आश्रम योगदा सत्संग सोसाइटी में ध्यान किया, जिसका मुख्यालय रांची में है। ध्यान के बाद रजनीकांत सीधे रजरप्पा मंदिर के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और कहा कि उन्होंने रजरप्पा मंदिर की देवी छिन्नमस्ता का काफी नाम सुना था।

वह भी दर्शन करना चाहते थे और इसलिए यहां पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कई लोगों ने सेल्फी भी ली। बता दें कि रजनीकांत पिछले हफ्ते और अपनी नवीनतम फिल्म ‘जेलर’ की रिलीज के कुछ दिनों बाद उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने भी गए थे।

दरअसल , 10 अगस्त 2023 को तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाए हुए है। इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर गदर छोड़ने के सात ही फिल्म दर्शकों को भी खूब भा रही है।

 

ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *