गुजरात:- चक्रवात बिपरजोय पर डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 10 जून के आसपास हवा के 150-165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। यह चक्रवात गुजरात के पास सबसे नजदीक आएगा, यह 13-14 जून को लगभग 400 किमी की दूरी पर गुजरात तट से अरब सागर पर केंद्रित होगा। मछुआरो को नदी में न जाने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विज्ञान कार्यालय डायरेक्टर ने बताया कि अगले 5 दिनों में गुजरात के कई जगहों में बारिश हो सकती है। कल से दक्षिणि गुजरात के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 35-45 किमी प्रति घंटा रहेगी। 11 जून के बाद से हवा की गति में वृद्धि होगी। तटों के लिए चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात पोरबंदर से अभी 830 किमी दूर है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114