उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में एएनएम कार्यक्रम में शामिल हुए और नवनियुक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (महिला) को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मानसी नेगी को तीन अक्तूबर 2019 में सेंटर ऑफ एक्सलेंस के लिए चयनित किया गया। कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए उन्हें दो लाख 35 हजार की पुरस्कार राशि दी गई।
खेल विभाग के संयुक्त निदेशक अजय कुमार अग्रवाल के मुताबिक, एथलीट मानसी नेगी को शासनादेश होने पर खेल कोटे से नौकरी दी गई। मानसी सहित करीब 70 खिलाड़ियों को 24 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरस्कृत किया। इसके अलावा डीबीटी के माध्यम से मानसी को 8,87,500 रुपये की धनराशि दी गई।