झारखंड:- झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। झारखंड में मतदान 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होगा। पहले चरण में 43 सीटों पर वोटिंग होगी और दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी। कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची में उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने भी अपने घटक दलों के साथ मिलकर 66 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं जिन पर विभिन्न पार्टियां चुनाव लड़ने जा रही हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने पर चर्चा हुई। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि दोनों पार्टियों के बीच चुनावी रणनीति को लेकर सहमति बनानी थी।
कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची
कांग्रेस ने जिन 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है उनमें प्रमुख रूप से:-
जामताड़ा: इरफान अंसारी
रामगढ़: ममता देवी
हजारीबाग: मुन्ना सिंह
जमशेदपुर ईस्ट: डॉक्टर अजय कुमार
हटिया: अजय नाथ सहदेव
सिमडेगा: भूषण बारा
मनिका: रामचंद्र सिंह
जमशेदपुर वेस्ट: बन्ना गुप्ता
यह पहली सूची है बाकी उम्मीदवारों के नाम गठबंधन के दलों के साथ बैठक के बाद घोषित किए जाएंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची के माध्यम से चुनावी रण में उतरने की तैयारी कर ली है। अब देखना यह है कि बाकी उम्मीदवारों की घोषणा कब होती है और चुनावी मुकाबला कैसे आगे बढ़ता है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114