बरेली (उत्तर प्रदेश):बरेली मंडल की सियासत की बात करें तो यहां भगवा रंग उस दौर में ही चढ़ना शुरू हो गया था, जब भाजपा अपना आकार बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही थी। बरेली शहर की सीट पर तो पार्टी का 1985 से लगातार कब्जा है। वहीं, शाहजहांपुर नगर सीट से मौजूदा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 1989 से लगातार आठवीं बार विधायक हैं। 2017 में तो यहां की फिजाओं में भगवा रंग ऐसा चढ़ा कि मंडल की पच्चीस में से तेईस सीटें भाजपा ने जीत लीं। वहीं, दो सीटों पर सपा ने कब्जा जमा लिया। अन्य दलों के हिस्से में कुछ नहीं आया। यह आंकड़े भाजपा को भले ही सुकून दें, लेकिन इस गढ़ को बचाए रखने की बड़ी चुनौती भी उसके सामने है। वहीं, विपक्षी दलों के लिए यहां अवसर भी हैं तो सेंध लगाने की बड़ी चुनौती भी। जाहिर है चुनावी समर में दलों के दमखम, वादों, इरादों का इम्तिहान होगा। नतीजे जो हों, पर एक बात तो साफ है कि यहां का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा। वहीं पीलीभीत सदर सीट से सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम है। यहां छह बार कांग्रेस तो तीन-तीन बार भाजपा और सपा का कब्जा रहा है। वर्तमान में भाजपा के संजय सिंह गंगवार विधायक हैं। वहीं, पूरनपुर सीट पर चार बार कांग्रेस, तीन बार भाजपा, दो बार सपा, एक बार बसपा का कब्जा रहा है। बरखेड़ा सीट पर सर्वाधिक बार भाजपा जीती है। यहां भाजपा से किशनलाल राजपूत विधायक हैं।

Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114