नूंह (हरियाणा):- आज से शुरू होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आज शाम 6 बजे तक यात्रा के चलते इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ड्रोन के जरिए हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। पिछले साल इस शोभा यात्रा में पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी।
ब्रजमंडल जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु, हरिद्वार से लाए गंगाजल भगवान का जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक के बाद सभी श्रद्धालु यात्रा की शुरुआत करेंगे। ब्रजमंडल यात्रा नलेश्वर शिव मंदिर से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर होते हुए शाम 5 बजे पुनहाना में सिंगार गांव के राधा कृष्ण मंदिर मंदिर पहुंचेगी और वहां ब्रजमंडल यात्रा को कड़ी सुरक्षा के साथ सशर्त मंजूरी मिली है।
डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने कहा, “श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है और निगरानी बढ़ा दी गई है। शांति का माहौल है। सभी धर्मों के लोग यात्रा का स्वागत कर रहे हैं।”