नई दिल्ली:- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश के कारण कई जगह जलभराव देखने को मिला। दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग से ली गई तस्वीरों में बारिश की बूंदाबांदी दिखाई दे रही है। जून में राष्ट्रीय राजधानी में 88 सालों में सबसे ज़्यादा बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बताया गया कि दिल्ली में 27 जून दिन गुरुवार को सुबह 8:30 बजे से 28 जून को सुबह 8:30 बजे तक 228 मिमी बारिश हुई है।
बारिश के कारण, आने वाले दिनों में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है, जिसके चलते अधिकारियों ने नदी के किनारे बसे नोएडा के गांवों के निवासियों को अलर्ट जारी किया है। इन गांवों में पिछले साल मानसून के मौसम में भयंकर बाढ़ आई थी, जिससे दिल्ली और नोएडा दोनों के निवासियों को काफ़ी असुविधा हुई थी।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें