रांची (झरखंड):- राजभवन ने आज दोपहर 12:30 बजे INDIA गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता राजभवन जाएंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। गठबंधन विधायकों के साथ हुई बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भावुक हो गए।
चंपई सोरेन ने कहा,” मैंने पूरी निष्ठा के साथ मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है। चंपई सोरेन ने इस दौरान अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया। साथ ही, विश्वास करने के लिए हेमंत सोरेन का आभार जताया। उन्होंने शुरू से ही कोल्हान क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया है।वह आगे भी इसे जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा हेमंत और संगठन के साथ खड़े रहेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद वे अपने आवास चले गए।”
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114