Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rocket domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114
- पीएम मोदी ने अपने 71 मंत्रिपरिषद को विभाग सौंप दिये

Dastak Hindustan

पीएम मोदी ने अपने 71 मंत्रिपरिषद को विभाग सौंप दिये

नई दिल्ली:-  मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम को हुआ। वहीं सोमवार को पोर्टफोलियो का बंटवारा भी हो गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “मोदी जी के 3.0 कालखंड में कानून और न्याय की सबसे बड़ी प्राथमिकता अपराध से संबंधित तीन कानून जो बदले गए हैं, वह रहेगी। इसे भारतीय आवश्यकत्ता के अनूरुप बदले गए हैं। इसके बारे में जागरुकता फैलाना और इससे संबंधित वर्कशॉप व सेमिनार करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।”

लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने 71 मंत्रिपरिषद को विभाग सौंप दिए है।

जाने किसको मिला कौन सा पद

वरिष्ठ भाजपा नेता और गांधीनगर से सांसद अमित शाह लगातार दूसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में वापसी के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही वह सहकारिता मंत्रालय का भी नेतृत्व करेंगे।

कर्पूरी ठाकुर

कर्पूरी ठाकुर के बेटे और जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।

राजीव रंजन

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन (ललन सिंह) पंचायती राज मंत्रालय के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का संभालेंगे।

प्रह्लाद जोशी

प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग मिला।

रक्षा खडसे

रक्षा खडसे युवा मामले और खेल राज्य मंत्री हैं, सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री हैं।

मुरलीधर मोहोल नागरिक उड्डयन और सहयोग राज्य मंत्री हैं, रवनीत सिंह बिट्टू खाद्य प्रसंस्करण और रेलवे राज्य मंत्री हैं।

दुर्गा दास

दुर्गा दास उइके आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री हैं का पद मिला है।

सुकांत मजूमदार

सुकांत मजूमदार शिक्षा और पूर्वोत्तर राज्य मंत्री हैं, तोखन साहू आवास राज्य मंत्री हैं, हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हैं।

अर्जुन राम मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री बने।

अश्विनी वैष्णव

अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री होंगे।

नितिन गडकरी

नितिन गडकरी को फिर से उनका पुराना मंत्रलाय सड़क- परिवहन मंत्रालय दिया गया है. मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय और अर्बन मंत्रालय दिया गया है।

गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पर्यटन मंत्री का पदभार दिया गया।

जेपी नड्डा

जेपी नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दिया गया है।

मोदी 3.0 सरकार में सड़क परिवहन मंत्रालय में अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा दो राज्य मंत्री बनेंगे।

सिवराज सिंह चौहान

सिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय दिया गया है।

सर्बानंद सोनोवाल के पास बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय बरकरार है।

एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण

एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण के पास क्रमशः विदेश और वित्त विभाग बरकरार है।

हरदीप सिंह पुरी

हरदीप सिंह पुरी के पास पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय बरकरार है।

नितिन गडकरी

नितिन गडकरी को फिर से उनका पुराना मंत्रलाय सड़क- परिवहन मंत्रालय दिया गया है।

Modi 3.0 Cabinet:- अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी को मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे


Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *