कृष्णानगर (पश्चिम बंगाल):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये चुनाव देश के चुनाव हैं। ये पूरे देश के लिए सरकार चुनने का अवसर है। TMC तो पूरे देश में 15 सीट भी जीत नहीं सकती। क्या TMC 15 सीट लेकर सरकार बना सकती है? कांग्रेस भी पूरे देश में कितना ही जोर लगा दे इस बार अर्धशतक करना मुश्किल है। 50 सीट पाने के लिए भी वे मुश्किल में हैं।”
ये चुनाव देश के चुनाव हैं। ये पूरे देश के लिए सरकार चुनने का अवसर है।TMC तो पूरे देश में 15 सीट भी जीत नहीं सकती। क्या TMC 15 सीट लेकर सरकार बना सकती है? कांग्रेस भी पूरे देश में कितना ही जोर लगा दे इस बार अर्धशतक करना मुश्किल है। 50 सीट पाने के लिए भी वे मुश्किल में हैं। इस चुनाव में साफ है कि अगर कोई सरकार बना सकता है, तो वो सिर्फ और सिर्फ BJP-NDA की सरकार ही बनेगी।
अभी तो बहस बस इतनी है कि NDA 400 पार होगा या नहीं होगा। हमारे विरोधी कहते हैं कि 400 पार नहीं होगा। लेकिन जो लोग मैदान में काम कर रहे हैं, वो कहते हैं कि बिल्कुल 400 पार करेगा। INDI गठबंधन वालों की लड़ाई बस इस बात के लिए है कि लोकसभा में विपक्ष में जो दल जीतकर आएंगे, उनमें सबसे बड़ा दल कौन बनें। मोदी को ज्यादा MP इसलिए चाहिए, ताकि वो हर संसदीय क्षेत्र को आगे बढ़ा सके। आज देश में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, गांव, गरीब, किसान और महिलाओं से जुड़े कितने काम हो रहे हैं। अगर आपके यहां BJP-NDA के सांसद होंगे तो और तेजी से विकास होगा।
एक समय पूरा बंगाल इंडस्ट्री के मामले में कितना आगे था। लेकिन कांग्रेस, लेफ्ट और फिर TMC ने सारे उद्योगों को बर्बाद कर दिया। जहां तोलाबाजी हो, दंगे हों, वहां निवेश करने कौन आएगा? आप जानते हैं कि कांग्रेस ने देश का विभाजन धर्म के आधार पर किया। इसमें हिंदुओं, सिखों, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई साथियों का क्या दोष था, जो बॉर्डर के उस पार रह गए। ऐसे हर व्यक्ति की पीड़ा दूर करने के लिए ही हमारी सरकार ने CAA लाने का साहस किया। लेकिन TMC इसका सबसे ज्यादा विरोध कर रही है।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114