अमेठी (उत्तर प्रदेश):- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं। हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे। अब मौका आ गया है कि हम सब इस पूरे देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति वापस चाहते हैं। ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।”
अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा की उम्मीदवारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “बहुत अच्छा चुनाव(उम्मीदवार का) है। के.एल. शर्मा बहुत समय से अमेठी को संभाल रहे हैं। अमेठी के हर गांव और हर गली को वे जानते हैं।
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “किशोरी लाल शर्मा जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। आज खुशी की बात है कि श्री किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा।”