लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कांग्रेस की वास्तविकता सामने आ रही है। भारत की सनातन परंपरा को अपमानित करना उसको लांछित करना, भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस की प्रवृत्ति है। कांग्रेस अध्यक्ष को जो कांग्रेसी संस्कार में प्राप्त हुआ है वही बात वे अपने भाषणों में कह रहे हैं। भगवान शिव और भगवान राम को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका ये बयान अत्यंत निंदनीय है। ये कांग्रेस के पतन की नई शुरुआत है।”
आपने राहुल गांधी को देखा होगा, जब भी देश पर संकट आता है, देश में कोई आपदा आती है तो राहुल गांधी सबसे पहले देश छोड़कर भागते हैं। कोविड आया तो वे इटली चले गए। देश में कहीं भूकंप आता है, बाढ़ आती है तो वे इटली चले जाते हैं। जब इटली ही जाना है तो वे चुनाव में क्यों यहां समय बर्बाद करते हैं। वे भारत के बाहर जाएंगे तो भारत की निंदा करेंगे और जब भारत में आएंगे तो भारत को ऐसा बनाने का प्रयास करेंगे जैसे भारत इनकी बपौती हो।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114