जाजपुर (ओडिशा):- जाजपुर में एक बस के फ्लाईओवर से गिरने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हैं। जाजपुर एसपी (SP) विनीत अग्रवाल ने बताया, “जिस बस के साथ यह हादसा हुआ वह पुरी से पश्चिम बंगाल जा रही थी, बस में लगभग 42-43 यात्री थे जिसमें से लगभग 35 लोगों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक 5 लोगों की मृत्यु हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि जाजपुर के पास बस NH-16 के पास यह हादसा हुआ। जहां एक फ्लाईओवर से बस नीचे फिसल कर गिर गई। हादसे में करीब 5 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही राहत की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली गई। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि गंभीर घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया।