मुंबई :- अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले दो आरोपियों के गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में की गई है जो बिहार (पश्चिमी चंपारण जिले के मसीही) के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मकसद पता लगाया जा रहा है। बता दें, रविवार सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दो लोगों ने बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की और मौके से भाग गए थे। पुलिस ने बताया था कि जब फायरिंग हुई तब सलमान खान अपने घर पर मौजूद थे।
एक माह से मुंबई में थे दोनों आरोपी
इस बीच, मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को पता चला है कि गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपी पिछले एक महीने से मुंबई में थे। उन्होंने पनवेल में किराए का मकान ले रखा था। आरोपियों ने पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस की रेकी करने के अलावा फायरिंग की साजिश रचने के लिए चार दिनों तक गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास के इलाकों की भी तलाशी ली।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें