Dastak Hindustan

लॉन्च हुआ भारत जोड़ो न्याय यात्रा का LOGO

नई दिल्ली :- आज दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो लॉन्च किया। शनिवार को संवाददातओं से खरगे ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा, देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है।

कब शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा

खरगे के मुताबिक, 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू हो जाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी और मुंबई में समाप्त होगी। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, यह यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

 

पीएम मोदी पर साधा निशाना

 

खरगे ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोगों के बीच जाकर उन्हें बताएंगे कि इस यात्रा के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। खरगे ने कहा, ‘हमने संसद में बोलने और मुद्दे उठाने की कोशिश की। लेकिन सरकार ने हमें कोई मौका नहीं दिया। इस देश के इतिहास में पहली बार 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। वह (पीएम मोदी) कम से कम लोकसभा में आए लेकिन उन्होंने एक बार भी राज्यसभा की ओर झांककर भी नहीं देखा।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *