नई दिल्ली :- साल के आखिरी महीने में भारतीय कार बाजार में अच्छा हंगामा देखने को मिला और पहली बार Tata Nexon देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कंपनी रही। दिलचस्प बात यह है कि नवंबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी वैगनआर दिसंबर में शीर्ष 10 कारों की सूची में जगह बनाने में विफल रही। पिछले साल दिसंबर में टाटा नेक्सन एसयूवी ने मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान डिजायर के साथ-साथ टाटा पंच, अर्टिगा, मारुति ब्रेजा, मारुति स्विफ्ट, महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति बलेनो, हुंडई वेन्यू और मारुति इको जैसे बेहतरीन पैसेंजर वाहनों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान डिजायर का खिताब अपने नाम किया था। आइए आपको बताते हैं दिसंबर 2023 की टॉप 10 कारों के बारे में। दिसंबर 2023 में Tata Nexon को कितने लोगों ने खरीदा? पिछले महीने यानी दिसंबर 2023 में Tata Nexon को 15,284 ग्राहकों ने खरीदा था। दिसंबर 2022 में Nexon की 12,053 यूनिट्स की बिक्री हुई, ऐसे में इस सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट SUV की बिक्री में साल-दर-साल 27 फीसदी का इजाफा हुआ।
Nexon की मासिक बिक्री में थोड़ी गिरावट आई है। नवंबर 2023 में 15,311 लोगों ने इसे खरीदा था। मारुति सुजुकी डिजायर लगातार दूसरे महीने दूसरे स्थान पर रही पिछले साल दिसंबर में मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान डिजायर दूसरे नंबर पर रही थी। मारुति सुजुकी डिजायर को पिछले महीने 14,012 ग्राहकों ने खरीदा था।