नोएडा (उत्तर प्रदेश):- शारदा अस्पताल में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां शटरिंग गिरने के चलते दो मजदूरों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत शारदा हॉस्पिटल की निर्माणधीन बिल्डिंग में स्कैप होल्डिंग गिर गई, जिसमें अभी तक दो मजदूरों के घायल होने की सूचना है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। अन्य की छानबीन की जा रहा है ,रेस्क्यू टीम मौके पे तत्परता से लगी है। शांति व्यवस्था कायम है।