दिल्ली:- एआईसीसी में आंध्र प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा, “कांग्रेस पार्टी 2024 की लड़ाई के लिए तैयार है। मिशन आंध्र अब शुरू हो रहा है। आने वाला साल आंध्र प्रदेश में कांग्रेस का साल होगा। भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस में नई जान फूंक दी है। अब मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक होने जा रही है।”
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं ने एआईसीसी मुख्यालय में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद रहे। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से चंद महीने पहले आंध्र प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की बैठक को अहम माना जा रहा है। चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए आंध्र प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114