नई दिल्ली:- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज शुक्रवार को घोषणा की है महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 2024 चरण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 9 दिसंबर को मुंबई में होगी। डब्ल्यूपीएल का दूसरा चरण अगले साल फरवरी-मार्च में हो सकता है।
मुंबई इंडियंस गत चैम्पियन है जिसने हरमनप्रीत कौर की अगुआई में इस साल के शुरू में 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर खिताब जीता था। पांच फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स ने नीलामी से पहले 60 क्रिकेटरों को बरकरार रखा है, जिनमें 21 विदेशी खिलाड़ी हैं। मौजूदा टीम में से कुल 29 खिलाड़ियों को अनुबंधमुक्त किया गया है।
उद्घाटन सत्र में मुंबई इंडियंस विजयी रही और कई कड़े मुकाबलों के बाद खिताब अपने नाम किया। 26 मार्च को खेला गया फाइनल रोमांचक मुकाबला था, जहां मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर तीन गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल की। यह जीत पूरे टूर्नामेंट में टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन का प्रमाण थी।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114