मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश):- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के मुर्जापुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किये। इसके साथ ही उन्होंने यहां मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना की और विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया।
मिर्जापुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया। उसके बाद वे दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर में चले गए। उन्होंने विंध्य कारिडोर का निरीक्षण भी किया। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10:51 पर मोती झील स्थित हेलीपैड पर उतरा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां आम श्रद्धालु से भी मिले।
जानकारी के अनुसार, योगी आदित्यनाथ यहां लालगंज के मिलिट्री ग्राउंड में 200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पणों व शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही कई योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्रु जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र को 20,180 लाख का सौगात देगे।
जिसमें 205 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 455 का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदर कार्यक्रम के तहत विशाल महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए जगह-जगह रूट डायवर्जन भी किया गया है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114